Featured Video Play Icon

उज्जैन शुक्रवार दिनांक,31 जुलाई कालिदास अभिनव नाटय्गृह पर यादें रफ़ी सांगीतिक अनुष्ठान

Listen to this article

उज्जैन ख्यात पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर महाकाल गण वाहिनी आयोजित किए जाने वाले सांगीतिक अनुष्ठान यादें रफी का आयोजन 31 जुलाई, शुक्रवार को शाम 6.30 बजे से कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में यादें राफी के गानों की सांगीतिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया महाकाल गण वाहिनी के अध्यक्ष पं. शैलेंद्र व्यास एवं कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता गौरीशंकर दुबे ने बताया कार्यक्रम में शहर के ‘ख्यात कलाकारों द्वारा मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में इस वर्ष का – रफी अवार्ड गायक नवतेजसिंह ठाकुर को दिया गया। अतिथियों के रूप में नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल, मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, समाज सेवी महेश सितलानी, नृत्य गुरु पूनम व्यास, दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक राजशेखर व्यास एवं महाकाल गण वाहिनी के सदस्य और वरिष्ठ पार्षद अरविंद उपाध्याय उपस्थित थे। अनूप बोरलिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकार महेश मोयल, मो. रईस चमन, सावन कुमार, हेमंत व्यास, योगेश यादव, मनोज सारवान, नवतेज सिंह ठाकुर, मनु मास्टर, राजेश सोनी, विवेक भारद्वाज, कविता यादें आदि द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। संगीत संयोजन जयेंद्र रावल का रहेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे