Featured Video Play Icon

उज्जैन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य डॉ. रवींद्र पुरी जी महाराज ने मीडिया से हरिद्वार नासिक और उज्जैन कुंभ पर चर्चा की स्थान श्री पंचायत अखाड़ा निरंजनी बडनगर रोड़, उज्जैन

Listen to this article

सिंहस्थ मद से हो अखाड़ो और आश्रमों में निर्माण कार्य…आखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ रवींद्र पुरी महाराज बोले घाट बनने से बड़ेगा उज्जैन का वैभव। नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 की धर्म ध्वजा करने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने उज्जैन में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि चाहे नासिक हो या हरिद्वार दोनों स्थानों पर सरकार द्वारा सिंहस्थ मद से अखाड़ों और आश्रमों में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं ऐसे में उन्होंने उज्जैन प्रशासन से भी मांग की है कि उज्जैन में स्थित 13 अखाड़े और आश्रमों में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य को अति शीघ्र शुरू करवाये ताकि समय रहते निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे हो, जिससे अखाड़े और आश्रमों में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो सकेगी ,वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सोच के चलते शिप्रा नदी के 29 किलोमीटर क्षेत्र में घाटों का निर्माण हो रहा है,ऐसे में सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्नान करने में सुविधा होगी,एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में जो भी अतिक्रमण है उसे प्रशासन द्वारा हटाने का कार्य किया जा रहा है,उससे आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, वहीं निरंजनी अखाड़े ने स्वयं अपनी बाउंड्री वॉल तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे