Featured Video Play Icon

उज्जैन-सकल सिंधी समाज का गरबा महोत्सव तारक मेहता… की अंजली भाभी ने की सहभागिताअभिनेत्री नेहा मेहता ने दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश

Listen to this article

उज्जैन इंदौर रोड स्थित होटल पार्क पैलेस में सकल सिंधी समाज द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में महानवमी की रात प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके गरबा पंडाल में पहुंचते ही उपस्थित लोग उत्साहित हो गए। नेहा मेहता ने मंच पर गरबा किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर नेहा मेहता ने स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए सभी से कहा कि “करेले का जूस खुद भी पिएं और अपने मम्मी-पापा को भी पिलाएं।” उन्होंने करेले का जूस बनाने की विधि भी बताई। साथ ही बच्चों और महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया तथा सकल सिंधी समाज द्वारा आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव एवं समाजसेवी नारायण यादव, राजेश कुशवाहा भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाज के मुख्य महेश परियानी एवं संयोजक टीम ने अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। विभिन्न मंडलों ने भी गरबों की प्रस्तुति दी। महिला एवं बालिकाओं ने गुजराती, काठियावाड़ी, मारवाड़ी, सिंधी और मालवी विधाओं में पारंपरिक गरबा आराधना की।सर्वश्रेष्ठ तीन दल पुरस्कृत‌ गरबा महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फ्रीस्टाइल गरबा करने वाली आराधिका एवं तीन सर्वश्रेष्ठ दलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन अवसर पर कन्या पूजन के साथ मातृशक्तियों का सम्मान भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महिला संयोजक दिव्या बलवानी, रिंकू बेलानी, माया मुलानी, दीपा वासवानी, नेहा मोटवानी, शोभा शर्मा एवं नीतू बलवानी सहित दौलत खेमचंदानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, दीपक बेलानी, जितेंद्र कृपलानी, वेद अडवाणी, लोकेश अडवाणी, धर्मेंद्र खूबचंदानी, कपिल बाशानी, विक्की भीमवानी, हरीश टेकवानी, नितिन वासवानी एवं किशोर चंदनानी जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन इंदौर की प्रसिद्ध एंकर पूजा पटेल ने किया। आभार गोपाल बलवानी ने माना।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे