उज्जैन प्रेस क्लब पर पत्रकारों का सम्मान कर मनाया दीपावली मिलन समारोह

Listen to this article

उज्जैन, बुधवार दिनांक 4 नवंबर। सोसायटी फॉर प्रेस क्लब उज्जैन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्ष नंदलाल यादव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विशालसिंह हाड़ा ने बताया कि समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। वहीं प्रेस क्लब के सदस्यों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। समारोह में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे