उज्जैन दिनांक 17 अक्टूबर इंदौर रोड स्थित होटल पार्क पैलेस में सकल सिंधी समाज का गरबा महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया जा रहा है। बीती रात फिल्म द केरल स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा महोत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने गरबा प्रांगण में मौजूद लोगों के साथ गरबा किया, विभिन्त्र मंडलों ने भी पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की।. कार्यक्रम संयोजक गोपाल बलवानी और जितेंद्र कृपलानी ने बताया कि महोत्सव में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा और विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी विशेष रूप से शामिल हुए। समाज के प्रमुख महेश परियानी और संयोजक टीम ने अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। आयोजन संस्था संरक्षक नारायण यादव और समाजसेवी महेश परियानी के मार्गदर्शन में हो रहा है। मातृ शक्ति गुजराती, सिंधी, काठियावाड़ी, मारवाड़ी, मालवी विधाओं में पारंपरिक गरबा आराधना कर रही हैं। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी व ललित लुल्ला ने बताया रोज रात 8 बजे भगवान झूलेलाल की आरती के बाद 10.30 बजे तक गरबा चलता है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश केवल पास के माध्यम से दिया जा रहा है। अजय रोहरा और वेद आडवानी ने बताया कि महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फ्रीस्टाइल गरबा करने वाली आराधिका और तीन सर्वश्रेष्ठ दलों को नकद दिन पुरस्कार दिए जाएंगे। समापन पर कन्या पूजन और मातृशक्तियों का सम्मान होगा। आयोजन में महिला संयोजक मह दिव्या बलवानी, रिंकू बेलनी, माया मुलानी, दीपा वासवानी, नेहा मोटवानी, शोभा शर्मा, अनीता राजवानी, ज्योति थानी, नीता भाटिया, नीतू बलवानी सहित दौलत खेमचंदानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, दीपक बेलानी, वेद अडवाणी, लोकेश अडवाणी, कपिल बाशानी, धर्मेंद्र खूबचंदानी, विक्की भीमवानी, हरीश टेकवानी, नितिन वासवानी और किशोर चंदनानी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
2026-10-19







