उज्जैन। गंगा दशहरा पर्व पर नीलगंगा सरोवर जूना अखाड़ा घाट पर होने वाले सभी कार्यक्रम अधिक मास के चलते स्थगित कर दिए गए हैं। हर वर्ष निकलने वाली साधु संतों की पेशवाई एवं सरोवर स्नान इस बार नहीं होगा। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज द्वारा भेजे गए संदेश के उपरांत जूना अखाड़ा द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अब यहां केवल शाम में मां गंगा की आरती होगी एवं प्रतीकात्मक पूजन पाठ किया जाएगा। जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्री महंत हरी गिरी जी महाराज के अनुसार अधिक मास में शास्त्र अनुसार इस तरह के महोत्सव व कार्यक्रम आदि संपन्न नहीं किया जा सकते इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इधर शाम को होने वाली आरती में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं। जिसके लिए प्रशासन अपनी व्यवस्थाओं में जुटा है।
2026-05-26







