रिद्म पर झूमे युवा काठियावाड़ी के साथ मालवी की जुगलबंदी फ्री स्टाइल गरबा जोन में थिरकते नजर आए युवा

Listen to this article

उज्जैन । बुधवार डांडिया 2025। रिदम सांस्कृतिक संस्था के आयोजन की तीसरी सांझ दशहरा मैदान में गीत, संगीत की स्वर लहरियों से गूंज उठी। 17 वर्ष पूरे कर चुके इस भव्य आयोजन के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। विशाल मैदान के बीच में बनाया 100 फीट का मंच। संस्था संरक्षक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में माता की आराधना का क्रम जारी है। संस्था सचिव कपिल यादें के अनुसार शुरुआत मां की आरती से की जाती है, पुरे महीने तक कलाकारों को गरबे का प्रशिक्षण दिया। प्रज्ञा गढ़वाल के नृत्य निर्देशन में 100 से ज्यादा युवतियां क़तार  बन्द प्रस्तुति में रमती दिखाई दी। नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कलाकारों की हौंसला अफजाई की। संयोजक महेश परियानी और संस्था अध्यक्ष नरेश शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ जुटे दिखाई दिए

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे