उज्जैन | चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा सप्तमी पर गुरुवार को अंकपात स्थित चित्रगुप्त धाम में भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव मनाया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया गया इसके बाद नए वस्त्र अर्पित कर कायस्थ परिवारों द्वारा घर में तैयार किए गए नैवेद्य का भोग लगाया कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पंचकुंडी महायज्ञ में 101 जोड़े का वैदि विधि-विधा के साथ संपन्न हुआ महायज्ञ में भाग लेने वाले जोड़ों के लिए लाल साड़ी तथा पीले या सफेद कुर्ते जैसे पारंपरिक परिधान में निःशुल्क बैठकर पूजा की व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई चित्रकला प्रतियोगिता 10 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लिए थी और प्रतिभागीयो को भगबान चित्रगुप्त का चित्र भेंट किया गया श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिये महायज्ञ सुबह 9 से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे तक इसके बाद महाआरती और भोजन प्रसादो का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिथि महापौर मुकेश टटवाल गणेश गौड़, भरत सक्सेना, चेतना श्रीवास्तव सहित समाजजन मौजूद थे।





