उज्जैन मंगलवार दिनांक 17 मार्च सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना के तत्वावधान में द्वितीय वर्ष की भगवा यात्रा दोपहर 1 बजे टावर चौक पर सफलतापूर्वक समाप्त हुई। यात्रा के दौरान जय श्री महाकाल के जयघोष और भगवा ध्वजों से पूरा शहर गूंज उठा। समापन पर उज्जैन जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह चौहान, (बजरंगी) को विशेष ‘कर्मवीर सम्मान’ से नवाजा गया। सुबह 11 बजे नागझरी से शुरू हुई यह शौर्य यात्रा पुलिस लाइन, भरतपुरी चौराहा, ऋषि नगर, तीन बत्ती चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए टावर चौक पर पहुंची। हजारों धर्मप्रेमी श्रद्धालु, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भगवा ध्वज लहराते हुए, भक्ति संगीत और जयकारों के साथ शामिल हुए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि संस्थापक अजय गालर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। जिला अध्यक्ष कृष्णा किर को उनके अथक परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण के लिए ‘कर्मवीर सम्मान’ प्रदान किया गया। अन्य कार्यकर्ताओं – कृष्णा दायमा मंगल चौहान आकाश दायमा हेमंत चौहान मेडी दायमा राज कुहार कुंदन दायमा, सुमित बजरंगी, योगेश दायमा, प्रकाश किर, राजा परमार, अर्पित यादव, प्रथम बघेल, पदम चौहान, गोलू ठाकुर, मनीष अग्रवाल, विजय माली, कृष्ण अग्रवाल, महेश अग्रवाल और विशाल दायमा – का भी उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा न केवल सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश देती है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी बनी। शहरवासियों ने यात्रा को भारी समर्थन दिया और इसे ऐतिहासिक बताया।
2026-03-17


