उज्जैन | दिनांक 31जुलाई ऑनेस्टी म्यूजिकल एकेडमी द्वारा पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर कालिदास अकादमी संकुल हॉल में संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
संस्थापक हरपाल सिंह चावला ने बताया कि सुशील गिरिया को समर्पित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलावती यादव निगम सभापति, डॉ. सतविंदर कौर सलूजा वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक, पिलकेंद्र अरोरा व्यंग्यकार, यूएस छाबड़ा अध्यक्ष सिटी ट्रेड कौंसिल थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। 6 वर्षीय पार्थ दुबे ने रफी साहब के गीत जरा सामने तो आ ओ छलिए गाकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। संस्था की ओर से पार्थ दुबे को म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया। प्रकाश वर्मा को बेस्ट मेल सिंगर ऑफ द डे एवं करुणा भावसार को बेस्ट फीमेल सिंगर ऑफ द डे चुना गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। अंत में सुशील गिरिया की स्मृति में 200 जरूरतमंदों – को कंबल का वितरण किया गया।
2025-08-02





